September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

एक बिहारी सौ पर भारी, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पवन सिंह का धमाका

एक बिहारी सौ पर भारी, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पवन सिंह का धमाका

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी के साथ प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करते हुए सॉन्ग भी रिलीज कर रहे हैं। अब सिंगर का नया सॉन्ग ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ रिलीज हो चुका है। पवन सिंह का नया सॉन्ग ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और सिंगर ने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग के रिलीज की जानकारी दी है।
पवन सिंह सॉन्ग में किसी दबंग नेता की तरह दिख रहे हैं, जो किसी से नहीं डरते। सॉन्ग में वे कहते हैं, “हमसे करें कौन रंगदरिया, सौ गो पर भारी एक बिहरिया।” सॉन्ग में सिंगर के साथ एक्ट्रेस रूबा खान दिख रही हैं।
गाने के लिरिक्स राजकुमार प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि गाने को पावरस्टार पवन सिंह और गोल्डी यादव ने मिलकर गाया है। फैंस भी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और जय यूपी-जय बिहार के नारे लगा रहे हैं।
इससे पहले पवन सिंह चुनावी गीत भी रिलीज कर चुके हैं। उनका ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट होई’ और ‘घाटे चलल मोदी-नीतीश’ काफी पसंद किया गया। प्रचार में भी गीतों का इस्तेमाल भरपूर तरीके से हो रहा है।
पवन सिंह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और बिहार के अलग-अलग जिलों और गांवों में रोड शो करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनके रोड शो में हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। पवन सिंह हेलीकॉप्टर में बैठकर भी अपनी जनसभा में पहुंच रहे हैं, जहां लोग सिंगर की एक झलक देखने के लिए बेताब दिख रहे हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading