भारतीय मूल की हैदराबाद में जन्मीं गजाला हाशमी बनीं वर्जीनिया की उपराज्यपाल

अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण

वर्जीनिया : भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ गजाला हाशमी ने इतिहास रचते हुए वर्जीनिया के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) पद का चुनाव जीत लिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनी हैं। हैदराबाद में जन्मीं 61 वर्षीय डेमोक्रेट हाशमी ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जॉन रीड को बड़े अंतर से हराया। उन्हें 1,465,634 वोट (54.2%) मिले, जबकि रीड को 1,232,242 वोट प्राप्त हुए।

हाशमी की जीत अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण मानी जा रही है। वर्जीनिया की स्टेट सीनेटर रह चुकीं हाशमी की प्राथमिकताएं शिक्षा, लोकतंत्र की रक्षा, महिलाओं के प्रजनन अधिकार, स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही हैं।

इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड ने उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह समुदाय और लोकतंत्र दोनों के लिए एक मील का पत्थर है। संस्था ने उनके अभियान में 1.75 लाख डॉलर का निवेश कर मतदाताओं को सक्रिय किया।

भारत में जन्मी हाशमी चार वर्ष की आयु में अपने परिवार के साथ अमेरिका आई थीं। उन्होंने एमोरी यूनिवर्सिटी, अटलांटा से अमेरिकी साहित्य में पीएचडी की और करीब तीन दशक तक वर्जीनिया में प्रोफेसर रहीं। वर्ष 2019 में पहली बार चुनाव जीतकर उन्होंने वर्जीनिया सीनेट में प्रवेश किया और तब भी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गजाला हाशमी की यह जीत अमेरिका में भारतीय और दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की राजनीतिक पहचान और प्रतिनिधित्व को एक नई ऊंचाई देती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने...

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत