August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

धर्म, सेवा व सादगी की प्रतीक लोंगा देवी को आज जमशेदपुर में दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि

धर्म, सेवा व सादगी की प्रतीक लोंगा देवी को आज जमशेदपुर में दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • मानगो डिमना चौक स्थित पंचवटी कॉलोनी में होगा , श्राद्धकर्म अनुष्ठान, शहर के गणमान्य लोग होंगे शामिल

जमशेदपुर। मानगो डिमना चौक स्थित पंचवटी कॉलोनी में आज यानी, 2 नवंबर 2025 रविवार को शहर की जानी-मानी समाजसेवी हस्ती महेंद्र नारायण सिंह (एम.एन. सिंह) की धर्मपत्नी लोंगा देवी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। लोंगा देवी का का आज श्राद्धकर्म संपन्न होगा। गत 21 अक्टूबर को 85 वर्ष की उम्र में उनका परलोक गमन हो गया था।

उनके सम्मान में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा आज दोपहर उनके आवास पर संपन्न होगी। इसमें सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारिता और औद्योगिक जगत से जुड़ी अनेक हस्तियाँ शामिल होंगी।

लोंगा देवी वे एक धर्मपरायण, सेवाभावी और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं।

जीवन भर उन्होंने सच्चाई, परोपकार और परिवार की एकता को सर्वोपरि रखा। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य, संयम और संस्कारों का उदाहरण प्रस्तुत किया।

वे अपने सहज स्वभाव, मधुर वाणी और उदार हृदय के कारण सभी की प्रिय थीं। आस-पड़ोस के लोग उन्हें एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में याद करते हैं। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत लोंगा देवी नियमित रूप से पूजा-पाठ और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं।

लोंगा देवी अपने पीछे तीन पुत्र — कमाल सिंह, विमल सिंह और निर्मल सिंह, एक पुत्री इंदु सिंह, और दामाद चंद्रदेव सिंह राकेश सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके मझले पुत्र विमल सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ नेता हैं, जबकि दामाद चंद्रदेव सिंह राकेश, झारखंड के वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल हैं।

श्रद्धांजलि सभा में शहर के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और श्रमिक संगठन के सदस्य शामिल होंगे।

उन्हें श्रद्धांजलि देने में पैतृक गांव बिहार के भोजपुर जिला के श्रीपालपुर से भी बड़ी संख्या में लोग आए हैं कई शहरों में रहने वाले उनके नजदीकी रिश्तेदार भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वास्तव में लोंगा देवी जैसी सादगी, धर्मनिष्ठा और सेवा भावना वाली महिला का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान हो।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading