August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

घाटशिला उपचुनाव : जनसंपर्क अभियान में बोले विधायक संजीब सरदार — जनता समझ चुकी है, विकास और स्थिरता के लिए झामुमो ही सही विकल्प

घाटशिला उपचुनाव : जनसंपर्क अभियान में बोले विधायक संजीब सरदार — जनता समझ चुकी है, विकास और स्थिरता के लिए झामुमो ही सही विकल्प

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद स्थापित किया।

विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबूआ सरकार जनहित के हर मोर्चे पर काम कर रही है।

स्थानीय लोगों ने भी झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, पथ निर्माण योजना, और आदिवासी छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने का संकल्प लिया। विधायक सरदार ने कहा कि जनता इस बार विकास, स्थिरता और झारखंड की अस्मिता के पक्ष में वोट करेगी। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी तादाद मे ग्रामीण और क्षेत्र के युवा शामिल थे।

पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने ऑफिसियल फेसबुक और एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर तीखा हमला बोला है और उन्हें आईना दिखाते हुए उनकी एक वीडियो पोस्ट की जिसमे वो सीएम हेमंत सोरेन की तारीफ़ कर रहे है, वीडियो के साथ उन्होंने लिखा :

“आदरणीय, जोहार!

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading