July 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला के राजनगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू व पत्थर खनन के विरुद्ध कार्रवाई, महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सरायकेला के राजनगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू व पत्थर खनन के विरुद्ध कार्रवाई, महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सरायकेला : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, राजनगर थाना प्रभारी तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू एवं पत्थर के उत्खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में कुजू, बालीडीह, बांदोदीह नदी घाट सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौजा–केसरगड़िया (पोटका पहाड़) एवं मौजा–गोवर्धन (डांगरडीह) में अवैध पत्थर खनिज का उत्खनन पाया गया। उक्त स्थलों से क्रमशः लगभग 1250 घनफीट एवं 1550 घनफीट अवैध पत्थर खनिज बरामद किया गया, जिसे स्थानीय ग्राम प्रधान एवं मुखिया की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया।

साथ ही, मौजा–डांगरडीह से एक महिंद्रा ट्रैक्टर (पत्थर खनिज लदा हुआ) को भी जब्त किया गया। इस मामले में संबंधित नामजद अभियुक्तों, भूमि स्वामियों तथा वाहन मालिक/चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading