July 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

Adityapur Drug Raid: मुस्लिम बस्ती से भारी नकदी बरामद, नोटों की गिनती जारी; एक युवक हिरासत में

Adityapur Drug Raid: मुस्लिम बस्ती से भारी नकदी बरामद, नोटों की गिनती जारी; एक युवक हिरासत में

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाना पुलिस ने कई संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी की, जहां एक संदिग्ध ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। फिलहाल बरामद रकम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि नोटों की गिनती जारी है।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में जवानों के साथ राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती, इमली चौक समेत कई इलाकों में एक साथ दबिश दी।

अभियान के दौरान ड्रग्स कारोबार से जुड़े संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। इसके अलावा पार्कों, चौक-चौराहों और देसी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों की भी जांच की गई।

छापेमारी के दौरान मुस्लिम बस्ती स्थित एक ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने रकम को कब्जे में लेकर उसकी गिनती शुरू कर दी है। बरामद नकदी की वास्तविक राशि और उसके स्रोत की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ड्रग्स तस्करी से जुड़े संदिग्ध लालटू की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसी अभियान के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि बरामद नकदी और पूरे मामले का विस्तृत खुलासा नोटों की गिनती पूरी होने के बाद प्रेस ब्रीफिंग में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में ड्रग्स तस्करी, फरार अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading