जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी भी छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी, इस बार घाटों पर चेजिंग रूम के साथ स्वच्छता का संदेश

जमशेदपुर : शहर में लोक आस्था का महापर्व की तैयारी चल रही है। अब तक विभिन्न राजनीतिक दल, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी तथा विभिन्न संस्थाओं की ओर से यह घोषणा कर दी गई है कि उनकी ओर से व्रतियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं और सहयोग प्रदान की जा रही है। अब जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी भी तैयारी में जुट गई है।

जेएनएसी की ओर से शहर के कई घाटों को इस बार मॉडल छठ घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गईं है। स्वर्णरेखा नदी छठ घाट, दोमुहानी नदी छठ घाट, भोजपुर नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों को मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा।

सभी छठ घाटों पर पेंटिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा। जंहा पेंटिंग के माध्यम से भगवान सूर्य, पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। व्रतियों के लिए भी यह नजारा मनमोहक लगेगा। पेंटिंग करने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार एवं सिटी मैनेजर ज्योति पुंज ने भी पेंटिंग कर पेंटरो का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा हर नदी घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। एनडीआरएफ की टीम भी तैयनात रहेगी, व्रतियों के लिए सभी नदी घाटों पर चेंजिंग रूम बनाया जाएगा, ताकि ब्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का तीखा तंज, बोले- ‘न पार्टी बची, न पार्टी ऑफिस’

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी द्वारा हॉकर्स को...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत