जमशेदपुर के जुगसलाई में गोलीबारी, जफर अली उर्फ राजू को लगी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मिल्लत नगर में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब अचानक गोली चलने की आवाज गूंजने लगी।

इस घटना में स्थानीय युवक जफर अली उर्फ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जफर अली अपने घर के पास खड़ा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस गोलीकांड के बाद मिल्लत नगर क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

30 मई 1826 : जब ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी को मिली आवाज, जानें कैसे शुरू हुई थी हिंदी पत्रकारिता

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पत्रकारिता एक ऐसा शब्द, जो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी आगे बढ़ने, लड़ने की ताकत या हौसला...

एनआईए ने सीमा पार से हथियारों और आईईडी की तस्करी के मामले में 4 राज्यों के 12 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पार से देश में हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स छीना, इलाके में अफरा-तफरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन लिया। छिनतई के दौरान...

टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस” के तहत बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : नशे के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत