August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बोड़ाम में आयोजित शिविर में 129 यूनिट रक्त संग्रहित

बोड़ाम में आयोजित शिविर में 129 यूनिट रक्त संग्रहित

पटमदा: एससी, एसटी, ओबीसी माइनरिटी वेलफेयर सोसाइटी बोड़ाम के तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को बोड़ाम मध्य विद्यालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 129 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बोड़ाम बीडीओ किकू महतो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना की और कहा कि रक्तदान महादान है। इससे मरीजों की जान बच सकती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकमल महतो, मिहिर महतो, आशुतोष महतो, यादव महतो, हिमांशु महतो, परमेश्वर महतो, पुतुल प्रमाणिक, बाबलु स्वर्णकार व शीतल गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading