August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 : कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 : कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी नागरिकों / निर्वाचकों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील किया है कि 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का उप चुनाव, 2025 की घोषणा की गई है, जिसकी मतदान की तिथि 11.11.2025 को निर्धारित है।

उक्त चुनाव कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के निमित जिला कन्ट्रोल रूम की स्थापना साकची थाना परिसर में की गई है, जिसकी दूरभाष संख्या 0657-2440111, 0657-2221717, 0657-2221718 है, जो 24×7 कार्यरत रहेगा। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित Voter helpline app, c-Vigil App, https://voters.eci.gov.in, वोटर हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 1950 भी कार्यरत है।

नागरिकों, उक्त विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचकों से अपील है कि निर्वाचन से सम्बन्धित किसी प्रकार की शिकायत, सुझाव, जानकारी उक्त सभी दूरभाष नम्बर/Apps/ वेबसाईट के माध्यम से दर्ज/प्राप्त कर सकते हैं । जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से अपील है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के निमित जिला प्रशासन को सहयोग करें।

—————————

निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक की । कहा कि सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी कोषांगों की कार्ययोजना के अनुरूप मिशन मोड में कार्य शुरू कर दें । उन्होने क्रमवार निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, सामग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, एमसीसी कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, कंट्रोल रूम, प्रेक्षव कोषांग, पीडब्लूडी कोषांग के कार्ययोजना की जानकारी ली, साथ ही क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।

उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें । उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कार्ययोजना एवं उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देशित किया। कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके ।

बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे ।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading