जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझार में कांग्रेस का ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ अभियान, जनता ने हस्ताक्षर कर जताया समर्थन

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रविवार को टेल्को प्रखंड के खड़गाझार क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” शीर्षक से जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चन्द्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार एवं नव-नियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं और जानबूझकर नाम हटाने की प्रवृत्ति के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि “कई विधानसभा क्षेत्रों में लाखों मतदाताओं के नाम या तो गायब हैं, डुप्लीकेट हैं या फिर अधूरी प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। खास समुदायों को लक्ष्य बनाकर मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह केवल वोट की ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज की भी चोरी है।

इस अभियान में स्थानीय दुकानदारों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए हस्ताक्षर किए और कांग्रेस के इस प्रयास को “लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी पहल” बताया। लोगों ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि उनके सम्मान और भागीदारी की पहचान है।

इस कार्यक्रम में परविंदर सिंह, राजकिशोर यादव, देबाशीष घोष, जसवंत सिंह जस्सी, समंता कुमार, डॉ. परितोष सिंह, मनोज कुमार सिंह, रजनीश सिंह, राजीव मिश्रा, एस.पी. सिंह, कौशल प्रधान, संजीव रंजन, नरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद, मो. नौशाद, सुशील कुमार, चिन्ना राव और निखिल कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से पाँच प्रमुख माँगें रखी हैं:

मतदाता सूची को मशीन-रीडेबल प्रारूप में फोटो सहित सार्वजनिक किया जाए।

हर चुनाव से पहले जोड़े व हटाए गए नामों की सूची फोटो सहित जारी हो।

गलत तरीके से नाम हटाने पर त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जाए।

नाम जोड़ने या हटाने की अंतिम तिथि पहले से स्पष्ट रूप से घोषित की जाए।

वोटर दमन में संलिप्त अधिकारियों और एजेंटों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

बिहार के खगड़िया में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई अन्य लोग झुलसे

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत