August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

धनबाद के मुनीडीह में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी

धनबाद के मुनीडीह में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी

जांघ में लगी गोली, असर्फी अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही छानबीन

धनबाद: बीसीसीएल के मुनीडीह क्षेत्र में संचालित इंदू नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी। गोली उनकी जांघ में लगी है।

मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के समीप गोपाल रेड्डी की कार पर अपराधियों ने फायरिंग की। एक गोली उनके कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले दरवाजे के छेद करते हुए उनकी जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया। घटना के बाद गोपाल रेड्डी को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गोपाल रेड्डी मुनीडीह काली मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करने के बाद वे मंदिर से बाहर निकले और अपनी कार संख्या जेएच10डी-7785 में के पिछली सीट पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। इसी दौरान तभी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार एक 25 वर्षीय युवक ने उन पर गोली चला दी। पहली गोली कार के अगले हिस्से में लगी और वहीं फंस गई। दूसरी गोली उनकी जांघ में लगी। गोली चलते ही कार चालक उन्हें लेकर उनके आवास पर पहुंचा। यहां से उन्हें एंबुलेंस से धनबाद भेजा गया।

इधर घटना के तुरंत बाद डीएसपी नौशाद आलम मोके पर पहुचकर अपराधी की तलाश में छानबीन शुरू कर दिया। काली मंदिर के पास स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी जमा हो गए। मुनीडीह काली मंदिर के पास चार रास्ते हैं। घटना के बाद अपराधी किस तरफ फरार हुआ ।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading