September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
शिक्षा

प्रत्येक गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें छात्र : डॉ. मिथिलेश

प्रत्येक गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें छात्र : डॉ. मिथिलेश

पटमदा के एसएस प्लस टू हाई स्कूल में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

पटमदा: एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बच्चों को सिखाया कि किस प्रकार अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग कर कचरे को छांटकर न केवल प्रदूषण को कम किया जा सकता है, बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तुएं भी बनाई जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी विद्यार्थी वर्ग को निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई भर नहीं है बल्कि यह स्वस्थ जीवन की कुंजी है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शिक्षक स्नेहाशीष चटर्जी द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए। वहीं डाक्टर प्रमाणिक ने विद्यालय परिसर में फलदार पौधों को रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षिका डोली डे, अनिता मुर्मू, भारती कुमारी, सुबोध प्रसाद सिंह, डाक्टर प्रमाणिक, स्नेहाशीष चटर्जी, राजकुमार महतो व राशिद नेसार आदि उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading