जमशेदपुर : साकची बाजार के बाटा चौक स्थित चिरंजीलाल एंड संस के मालिक विशाल अग्रवाल पर उनके ही पूर्व कर्मचारी ने चाकू से हमला कर दिया। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल कपड़ा व्यापारी विशाल अग्रवाल को तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान परसुडीह निवासी सम्राट शुभजीत राय के रूप में हुई। वह पूर्व में इसी दुकान का कर्मचारी था।
हुआ यूं कि शुभजीत शुक्रवार शाम दुकान पर पहुंचा और एक हजार रुपये की मांग करने लगा। उसके मुताबिक उसका पैसा बाकी है। इस बात को लेकर दुकान मालिक और कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई और शुभजात मानो पहले से तैयार था। उसने चाकू घोंप दिया। स्थानीय लोगों को पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बकाया रुपये और नौकरी से निकाले जाने की नाराजगी जाहिर हो रहा है। वैसे कानूनी कार्रवाई चल रही है और उससे पूछताछ भी की जा रही है।


