September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के धालभूमगढ़ बैंक ऑफ इंडिया से फर्जी हस्ताक्षर कर 8.80 लाख की निकासी, तीन साल बाद केस दर्ज

जमशेदपुर के धालभूमगढ़ बैंक ऑफ इंडिया से फर्जी हस्ताक्षर कर 8.80 लाख की निकासी, तीन साल बाद केस दर्ज

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया में एक खातेदार के खाते से 8.80 लाख रुपये की निकासी धोखे से कर ली गई है. हालाकि घटना 3 साल पुरानी है, लेकिन मामला 17 सितंबर को ही थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में बैंक प्रबंधक को ही आरोपी बना दिया गया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. भुक्तभोगी की बात करें तो उसका नाम अनिता कुमारी है और वह धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ की रहने वाली हैं. उसका कहना है कि उनके खाते से 16 अक्टूबर 2022 से लेकर 28 दिसंबर 2022 के बीच कुल 8.80 लाख रुपये की निकासी गलत तरीके से कर ली गई है।

पूरे मामले में भुक्तभोगी की ओर से मिली-भगत का लगाया आरोप गया गया है. मामले में बैंक प्रबंधक के साथ-साथ अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। इधर पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading