July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गोविंदपुर में बार-बार ठप हो रही जलापूर्ति योजना पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा

गोविंदपुर में  बार-बार ठप हो रही जलापूर्ति योजना पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की अनियमितताओं को लेकर जमशेदपुर में उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, संचालन जुस्को को सौंपने की मांग


जमशेदपुर। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के बार-बार ठप होने से 21 पंचायतों के लाखों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति में व्याप्त अनियमितताओं से नाराज़ जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह और पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और योजना के संचालन का जिम्मा जुस्को को सौंपने की मांग की।

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि यह योजना शुरुआत से ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है, और पूर्व सरकार के समय करोड़ों की बंदरबांट का खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि:

वर्ष 2015 से अब तक योजना अधूरी है,

कई बस्तियों में अब भी कनेक्शन नहीं हुआ,

जगह-जगह पाइप लाइन फटी हुई है,

इंटक वेल की स्थिति खराब है,

और अशुद्ध जल की आपूर्ति हो रही है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि योजना के बेहतर संचालन के लिए इसे जुस्को को सौंपा जाए, जलकर की वसूली नियमित रूप से हो, और त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाए ताकि स्थायी समाधान निकाला जा सके।

उपायुक्त ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर उप प्रमुख शिव कुमार हँसदा, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, मनोज कुमार, सुशील कुमार यादव, संगीता पात्रों, जस्मीन गुड़िया, सोनिया भूमिज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading