September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जुगसलाई से नाबालिग लड़की का बागबेड़ा के युवक ने किया अपहरण

जुगसलाई से नाबालिग लड़की का बागबेड़ा के युवक ने किया अपहरण

जमशेदपुर : जुगसलाई की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। घटना का आरोप बागबेड़ा पोस्तोनगर का रहने वाला आयुष कुमार पर लगाया गया है। साथ में आयुष की मां पर भी सहयोग करने का आरोप लगाते हुए आरोपी बनाया गया है।घटना 22 अगस्त की है, लेकिन जुगसलाई थाने तक मामला 3 सितंबर को पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मामले में वादी के पिता की ओर से कहा गया है कि 22 अगस्त की रात 8 बजे से उनकी नाबालिग लड़की लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसे बागबेड़ा के पोस्तोनगर का आयुष लेकर भागा है। इसके बाद उन्होंने घटना के संबंध में थाने में लिखित शिकायत की है। इधर पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading