September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

सोनारी के वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट, दुकानदार को बंदूक के बट से किया घायल

सोनारी के वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट, दुकानदार को बंदूक के बट से किया घायल

जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा घटना सोनारी थाना क्षेत्र का है। सोनारी बाजार के वर्धमान ज्वेलर्स में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। भागने के क्रम में अपराधियों ने दुकानदार को बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया। घायल दुकानदार का इलाज अस्पताल मे चल रहा है।

जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी सहित थाना प्रभारी दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि 6 की संख्या मे आए अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। लोगों आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर की दूरी पर सोनारी थाना है। सोनारी बाजार मे दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना से जाहिर है कि अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि इससे पूर्व भी इस बाजार के एक ज्वेलर्स की दुकान मे लूट हुई थी। उस घटना में भी पुलिस अब पर अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है। बुधवार की घटना भी सीसीटीवी मे कैद हो गईं है।

पुलिस भले ही विधि व्यवस्था काबू में रहने का दावा कर रही है कि लेकिन पिछले दो वर्षों में शहर के कदमा और सोनारी में अपराधियों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading