July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चोरी के शक में महिला को पीटा, जूते की माला पहनाकर घुमाया

चोरी के शक में महिला को पीटा, जूते की माला पहनाकर घुमाया

गिरिडीह : झारखंड के गिरीडीह के डुमरी में पहले एक महिला पर चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। फिर महिला को बंधक बनाया गया। बंधक बनाने के बाद घंटों उसकी पिटाई की गई। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके बाल काटे गए, उसके बाद उसके कपड़े उतारे। इसी अवस्था में जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इसके बाद उसका वीडियो वायरल किया गया।

मामला डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामताड़ा पंचायत का है। जानकारी मिलने के पुलिस ने भीड़ से महिला को मुक्त कराया और पूछताछ के लिए कुछ महिलाओं को थाने लाया गया। जांच के बाद दोषियों को जेल भेजा गया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading