August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सरसों की खेती व प्रसंस्करण के अध्ययन भ्रमण के लिए गुमला रवाना हुए पटमदा, बोड़ाम के किसान

सरसों की खेती व प्रसंस्करण के अध्ययन भ्रमण के लिए गुमला रवाना हुए पटमदा, बोड़ाम के किसान

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर पटमदा एवं डुमरिया प्रखंड (लखाईडीह गांव) के किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) से जुड़े कुल 20 प्रतिनिधि दिनांक 29 व 30 अगस्त को गुमला स्थित सरसों तेल उत्पादन इकाई के दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सरसों उत्पादन से जुड़ी आधुनिक तकनीक, तेल प्रसंस्करण, विपणन प्रबंधन तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को सरसों तेल उत्पादन इकाई की कार्यप्रणाली एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी के साथ-साथ, सरसों की खेती तथा तेल पेराई में अपनाई जाने वाली आधुनिक पद्धतियाँ, प्रसंस्करण व्यवस्था एवं गुणवत्ता प्रबंधन की प्रक्रिया, आधुनिक तकनीकों के सही उपयोग की विधि, तेल विपणन प्रणाली एवं बेहतर बाजार प्रबंधन के उपाय, मूल्य श्रृंखला विस्तार एवं किसान समूहों की आय वृद्धि की संभावनाएँ बताई जाएंगी। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया जाएगा कि यदि पटमदा एवं डुमरिया प्रखंड इस मॉडल को अपनाते हैं तो गुमला तेल उत्पादन इकाई किस प्रकार तकनीकी सहयोग, संस्थागत मार्गदर्शन एवं सतत् परामर्श उपलब्ध करा सकती है।

उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन यात्रा से किसानों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा और वे स्थानीय स्तर पर सरसों आधारित उद्यम स्थापित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकेंगे। आशा है यह पहल किसानों की आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading