August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के “संस्कार भोज” में हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के “संस्कार भोज” में हुए शामिल

जमशेदपुर : पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शुक्रवार दोपर 2: 15 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी घोड़ाबांध स्थित श्राद्धकर्म स्थल पहुंची। दोनों हेलीकाप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा में बने हेलीपैड पर उतरे।

यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती सूरजमनी सोरेन एवं उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

मुख्यमंत्री ने यहां मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग स्मृति शेष-मंत्री रामदास सोरेन के आवास पर पहुंचे हैं। आदरणीय गुरुजी के निधन के महज कुछ दिनों के बाद ही रामदास सोरेन जी का भी आकस्मिक निधन हुआ। इन दोनों विभूतियों का परलोक गमन अपूरणीय क्षति है। कहा कि आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से रामदास सोरेन जी के चाहने वाले एवं उनके सगे-संबंधी यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमारी ओर से भी रामदास सोरेन जी को शत शत नमन! विनम्र श्रद्धांजलि।

संस्कार भोज में राज्यपाल संतोष गंगवार भी पहुंचे। उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो सहित कई मंत्री और हजारों की संख्या मे उनके समर्थकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading