July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

24 घंटे में धमकीबाज धराया : झारखंड के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पटना से गिरफ्तार

गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और सुदिव्य सोनू को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी ऑटो चालक अंकित कुमार मिश्रा को गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को अंतरराष्ट्रीय अपराधी लॉरेंस गिरोह का सदस्य बताया था।

क्या है पूरा मामला

बुधवार को अंकित कुमार मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने दावा किया कि वह लॉरेंस गिरोह से जुड़ा है और डॉ. इरफान अंसारी से उसकी निजी दुश्मनी है। धमकी के बाद गिरिडीह पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की पुष्टि की। मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय और तकनीकी आधार पर छानबीन कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को पटना से धर दबोचा। आरोपी से हर पहलू पर गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी त्वरित कार्रवाई का उदाहरण है और अब मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading