August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सरयू राय ने किया कई गणेश पूजा पंडालों का उद्घाटन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

सरयू राय ने किया कई गणेश पूजा पंडालों का उद्घाटन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर के अनेक पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी स्थानों पर श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना भी की।

विधायक सरयू राय गणेश पूजा के शुभ अवसर पर भालूबासा के शेखर नाग जी के पंडाल में गये और वहां गणपति का आशीर्वाद लिया। वह सोनारी के कागल नगर भी गये, जहां उन्होंने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया। वह गम्हरिया में चल रहे गणेशोत्सव में भी शिरकत करने पहुंचे और विघ्नविनाशक का आशीर्वाद लिया। वे गायत्री नगर, आदित्यपुर में आयोजित गणपति उत्सव में भी भाग्य लेने पहुंचे। विधायक ने कदमा के मंगल सिंह अखाड़ा में विघ्नहर्ता लंबोदर प्रभु श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की और पूरे मानव जाति का कल्याण हो, ऐसी प्रार्थना की। बुधवार को सुबह 8 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित भगवान श्री गणेश की पूजा में वह यजमान थे। वहां उन्होंने श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading