August 12, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य सुरक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य सुरक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

जमशेदपुर : जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोड़ाम बाजार एवं हाथीखेदा और पटमदा प्रखंड के कशमार एवं गोबरघुसी में नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों की पात्रता मानदंड, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत मात्र 5 रुपये में भोजन की सुविधा, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना तथा चना दाल वितरण योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई ।

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि पीला राशन कार्डधारी को प्रतिमाह 35 किलो चावल, हरा राशन कार्डधारी को 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल, गुलाबी राशन कार्डधारी को प्रति व्यक्ति 3 किलो चावल और 2 किलो गेंहू वितरित किया जाता है। चना दाल वितरण योजना में सभी राशन कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति 1 किलो चना वितरित किया जाता है। वहीं सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वर्ष में दो बार प्रति व्यक्ति धोती-साड़ी एवं लुंगी( 10 रूपए प्रति वस्त्र) का वितरण होता है।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभुक समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन लाभुकों को राशनकार्ड, खाद्यान्न एवं डीलरों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है वे राज्य सरकार के पी.जी.एम.एस पोर्टल पर टोल फ्री नं- 1800-2125512 एवं 1967 पर शिकायत कर सकते हैं। तथा अन्न सहायता हेल्पलाइन नंबर ( Whatsapp – 9868200445) पर संपर्क करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading