July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

धनबाद के जोगता क्षेत्र में तेज आवाज के साथ हुआ भूधसान, एक घर जमींदोज

धनबाद के जोगता क्षेत्र में तेज आवाज के साथ हुआ भूधसान, एक घर जमींदोज

धनबाद : जिले के जोगता थाना क्षेत्र श्यामबाजार 7 नम्बर बस्ती में तेज आवाज के साथ भूधसान की घटना हुई है।एक घर जमींदोज हो गया।घर मे रखे अनाज व अन्य समान धरती में समा गया।वही दर्जनों घरों में दरार आई है। बड़े भूभाग में भूधसान के कारण जमीन फट गई है।कई घर अब भी जमींदोज होने की जद में है। घटना से अफरा- तफरी का माहौल है। सभी लोग अपने घरों से बाहर आकर अपनी और अपने परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुँचे।स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

जमींदोज हुए घर की सदस्य ने कहा कि रात में सभी सोए हुए थे।आचनक तेज आवाज के साथ घर नीचे जाने लगा।किसी तरह सभी लोग घर से बाहर आये।देखते देखते पूरा घर जमीन के अंदर चला गया।घर मे रखे अनाज सहित अन्य समान भी जमीन में समा गया।

स्थानीय लोगो ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कोयला खनन हो रहा है। पुलिस और बीसीसीएल से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही होती है।कोयला तस्करों द्वारा उनलोगों को डराया धमकाया जाता है। यह भूधसान अवैध कोयला खनन के कारण हुआ है। लोगो की जान खतरे में है।

घटना की जानकारी मिलने मौके पर पहुँचे बीसीसीएल अधिकारी सवाल पूछने पर भड़क गए।आधिकारिक रूप से बयान नही देने की बात कह अपना जवाबदेही पूरी कर वरीय को रिपोर्ट देने की बात कह चलते बने।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading