पटमदा प्रखण्ड के लावा पंचायत में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जोड़ने को शिविर

पटमदा: प्रखण्ड के लावा पंचायत में प्रखंड प्रशासन के सहयोग से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा री-केवाईसी एवं जन सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय, मुंबई से महाप्रबंधक शंकर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शशि नीलिमा डुंगडुंग, आंचलिक प्रबंधक, जमशेदपुर अंचल पंकज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

शिविर में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्नवत है-

• प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) – 425 पंजीकरण

• प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) – 1100 पंजीकरण

• अटल पेंशन योजना (APY) – 108 पंजीकरण

• पुनः केवाईसी (Re-KYC) – 1284 खाते

साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 1 और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 1 लाभार्थी को 2-2 लाख रुपये का प्रत्येक को बीमा क्लैम का चेक भी प्रदान किया गया। यह विशेष कैंप ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी, पटमदा शाखा प्रमुख, श्रीमति आराधना गुप्ता, कटिन एवं बोड़ाम शाखा प्रमुखों सहित बैंक के अन्य अधिकारी तथा जेएसएलपीएस (जेएसएलपीएस) के प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की उच्च-स्तरीय स्वीकृति प्राधिकरण ने बुधवार को 20 बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनका कुल निवेश 76,611.86...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत