September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सुंदरनगर में जमशेदपुर पुलिस व मिराकी ने निकाली नशा उन्मूलन रैली

सुंदरनगर में जमशेदपुर पुलिस व मिराकी ने निकाली नशा उन्मूलन रैली

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में मिराकी संस्था और जमशेदपुर पुलिस की ओर से मंगलवार को नशा उन्मूलन एवं डायल 112 जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में भारत सेवा आश्रम के आवासीय विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की। साथ ही पुलिस के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 100, 108 और 101 की जानकारी देकर इनके सही उपयोग पर जोर दिया।

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक करते हुए बिना हेलमेट चलने वालों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। संस्था के पदाधिकारियों और पुलिस टीम के साथ विद्यालय के बच्चों ने पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading