नक्सली बंद : झारखंड-ओडिशा सीमा पर रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी

चाईबासा : झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र एक बार फिर नक्सली हिंसा की चपेट में आ गए हैं। शनिवार देर रात नक्सलियों ने रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर शक्तिशाली विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने विस्फोट से पहले रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर बारूद लगाया और देर रात करीब 2 बजे ज़ोरदार विस्फोट कर रेल लाइन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

विस्फोट के कारण रंगरा-करमपाड़ा रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। कई यात्री ट्रेनें मार्ग में फंसी रहीं, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। रेलवे के इंजीनियरिंग और सुरक्षा विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मरम्मत कार्य व सुरक्षा जांच जारी है। विस्फोट अत्यंत गंभीर था लेकिन कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही ट्रैक बहाल किया जाएगा।

पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि नक्सलियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अराजक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की यह कोई नई घटना नहीं है। झारखंड-ओडिशा सीमा, विशेष रूप से पश्चिमी सिंहभूम, सुंदरगढ़, और क्योंझर जिलों में नक्सलियों का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है। हर बार की तरह नक्सलियों ने रेलवे जैसे आम लोगों से जुड़े ढांचे को नुकसान पहुंचाकर जनजीवन को डराने और सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत