September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुस्को स्कूल कदमा में वर्ल्ड अराउंड अस प्रदर्शनी, एफ, एल, एन 3.0 व फूड फिएस्टा

जुस्को स्कूल कदमा में वर्ल्ड अराउंड अस प्रदर्शनी, एफ, एल, एन 3.0 व फूड फिएस्टा

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल, कदमा के प्राइमरी विभाग में प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तीसरी, चौथी एवं पांचवी के बच्चों द्वारा विषय वार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जो सीबीएसई द्वारा ही भेजी गई वर्ल्ड अराउंड अस का एक हिस्सा रही। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल, प्ले, डांस रेसिटेशन द्वारा पूरी दुनिया को प्रस्तुत किया । उस मॉडल पर अपने विचार भी दिए। बच्चे उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय में सीबीएसई के पाठ्यक्रम एवं उसके अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को एफ.एल.एन. मेला 3.0 जो जमशेदपुर के पूरे सीबीएसई वि‌द्यालयों में एकमात्र लगने वाला मेला है। इसके जिसके अंतर्गत बताया गया कि बच्चों ने कक्षा मैं होने वाले क्रियाकलापों को अभिभावकों को समझाया। कक्षा की शिक्षण विधि से रूबरू कराय। विद्यालय में होने वाली शिक्षण विधि की भी जानकारी दी गई।

विद्यालय में कक्षा चौथी एवं पांचवीं के बच्चों द्वारा फूड फिएस्टा जो सामाजिक विज्ञान विषय का एक हिस्सा थी। सीबीएसई द्वारा कला सेतु से जुड़ी हुई प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने उस प्रांत के परिधान धारण किया और उसे प्रांत की प्रसिद्ध व्यंजन का भी प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शनी के द्वारा अपने प्रांत को जानना, उसकी भाषा को जानना, उसके व्यंजन उसके खाने-पीने और परिधानों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती झुमझुमी नंदी ने बताया कि ये सारी गतिविधियां बच्चों के आत्मिक विकास एवं उनके अंदर आत्मविश्वास से परिपूर्ण कर देगी। विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजित होना बच्चों के विकास में सहायक है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading