September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को चयन परीक्षा 3 अगस्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के नव निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय – मंगलासाई (पोटका), धोड़ाधुआ (धालभूमगढ़) एवं कांटाशोल (डुमरिया) में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच (स्कूटनी) के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 03.08.2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तीन परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

1. आदिवासी +2 उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा, जमशेदपुर

2. सेन्ट्रल करीमिया उच्च विद्यालय, साकची, जमशेदपुर

3. राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, साकची, जमशेदपुर

प्रवेश पत्र वितरण संबंधित सूचना:

सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 31 जुलाई 2025 (पूर्वाह्न 10:00 बजे) से 02 अगस्त 2025 (अपराह्न 5:00 बजे) तक आई.टी.डी.ए. कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। प्रवेश पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थी निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।

एक वैध फोटो पहचान पत्र, आवेदन पत्र में प्रयुक्त पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो की एक प्रति।

अभयर्थी अपने परीक्षा केंद्र एवं रोल नंबर से संबंधित जानकारी जिला के आधिकारिक वेबसाइट http://www.jamshedpur.nic.in में भी देख सकते हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading