नशे के खिलाफ सरकार का अभियान : ‘मानस’ के टोल फ्री नंबर 1933 पर दें जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने नशे की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और दुरुपयोग के विरुद्ध एक सशक्त पहल करते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल देश के प्रत्येक नागरिक को 24×7 सुविधा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी टोल फ्री नंबर 1933 पर दे सकते हैं। इसी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम के नागरिक ड्रग्स का अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर भी दे सकते हैं।

इन मामलों में कर सकते शिकायत

नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री, खरीद, भंडारण या निर्माण, मादक पदार्थों या मनःप्रभावी पदार्थों की गैरकानूनी खेती।

नागरिकों द्वारा दी गई सूचना को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी शीघ्रता से समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

‘मानस’ पोर्टल का उद्देश्य समाज को मादक द्रव्यों की गिरफ्त से मुक्त करना तथा एक नशामुक्त भारत की ओर सशक्त कदम बढ़ाना है। नागरिकों से अपील है कि वे इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं और नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

———————————

राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 1933 (टोल फ्री)

जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर नशा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत