जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से तृतीय सोमवारी को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें हजारों आम और खास श्रद्धालु शरीक हुए तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सभी आगंतुकों का स्वागत किये।
विधि पूर्वक रूद्राभिषेक पूजा
रूद्राभिषेक पूजा को दर्जन भर पुजारियों ने विधि पूर्वक संपन्न कराया। महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत अन्य पुरोहितों के मंत्रोच्चार एवं जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ। गंगा जल , दूध , चरनामृत, नारियल पानी, मधु , घी आदि से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया। सावन के तृतीय सोमवारी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान भजन गायन कार्यक्रम में विनय बिहारी, बॉबी समेत अन्य गायकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई।
