ब्लू स्कोप कंपनी के ठेका मजदूरों को न्याय दिलाएं उप श्रमायुक्त : एटक

जमशेदपुर : एटक के कोल्हान प्रमंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उप-श्रमायुक्त श्री अरविंद कुमार से कहा है कि ब्लू स्कोप कंपनी में ठेका मजदूरों ज्यादती हो रही है। उनसे आग्रह किया है कि मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।

इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। मुलाकात के दौरान अंबुज ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि कुमार के कार्यकाल में श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर की विभिन्न कंपनियों में चल रही बोनस वार्ताओं का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि ठेका मजदूरों को भी स्थायी कर्मचारियों के अनुपात में बोनस दिए जाने की दिशा में पहल होनी चाहिए।

मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उप-श्रमायुक्त श्री अरविंद कुमार ने उन्हें विश्वास दिलाया कि श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और विभाग इस दिशा में पूरी सजगता से कार्य करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

बिहार में 21 जून को चलेंगी ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें, नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने की घोषणा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत