July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ब्रेकिंग 29 July, 2026 19:54
जमशेदपुर

प्रशासन ने नहीं सुनी, गोविंदपुर के लोगों ने खुद संभाली सफाई की बागडोर

प्रशासन ने नहीं सुनी, गोविंदपुर के लोगों ने खुद संभाली सफाई की बागडोर

जमशेदपुर : गोविंदपुर में डेंगू और बरसाती बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष और पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा के संजुक्त प्रयास से जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव कार्य शुरू हुआ ।

डॉ परितोष ने कहा कि इस अभियान के तहत सामुदायिक विकास मैदान, बंगाल स्वीट्स के सामने,हाट बाज़ार,मार्केट रोड, तीनतल्ला , जनता फ्लैट, एलआईजी,विवेक विद्यालय के समीप जगहों से कचरे को हटाने का प्रयास है । यह अभियान 3 वन ए तक चलेगा । उन्होंने सिंगल,एवं डबल रूम हाउसिंग कॉलोनी के नागरिकों से अपील करते हुए कहा की इन छेत्रों में डोर टू डोर कचरे का उठाव हो रहा है मगर जनता कचरे को खुले में फेक रही है और लोग 80 रुपये मासिक शुल्क नहीं देना चाहते हैं जिससे इन जगहों पर भी गंदगी का अंबार है। जिससे लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।1000 घरों में मात्र 400घर शुल्क का भुगतान कर रहे हैं जिससे आने वाले दिन में ये सुविधा बंद हो सकती है ।

सतवीर सिंह बग्गा ने स्वच्छता में जनता के सहयोग की अपील की ।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading