September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

नीमडीह में एनएच पर कार और ट्रक के बीच टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

नीमडीह में एनएच पर कार और ट्रक के बीच टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल पुरुलिया मुख्य राज्य मार्ग एनएच 32 स्थित पितकी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बाबाधाम जा रही एक कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार चालक संजय मिहिर (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग संजीव साहू (38), रोहित मिहिर (45) और राजीव महाकुड (44) गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायल लोगों को ईलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम भेजा गया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे की है। कार सवार सभी लोग ओडिशा के बरगढ़ जिला के बरबली थाना क्षेत्र के निवासी थे और बाबाधाम जा रहे थे। घायलों को चांडिल अनुमंडलय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना और चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading