September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बहरागोड़ा में 21 लाभुकों को सौंपी अबुआ आवास की चाबी

बहरागोड़ा में 21 लाभुकों को सौंपी अबुआ आवास की चाबी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने कुल 21 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नए आवास की चाबी एवं उपहार भेंट किए। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों में भी संबंधित लाभुकों द्वारा स्थानीय रीति-रिवाज, नारियल फोड़ने एवं फीता काटने की परंपरा के साथ विधिवत गृह प्रवेश किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री केशव भारती, सीओ श्री राजा राम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी, पंचायत समिति सदस्य, संबंधित मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। माननीय विधायक बहरागोड़ा ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को गरिमा पूर्ण जीवन की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करती है। अबुआ आवास योजना के माध्यम से ज़रूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास मुहैया कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading