September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदित्यपुर के सतबोहनी में गिरीडीह के युवक की हत्या मामले में पत्नी ही कातिल, गिरफ्तार

आदित्यपुर के सतबोहनी में गिरीडीह के युवक की हत्या मामले में पत्नी ही कातिल, गिरफ्तार

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबोहनी जमालपुर में दो दिन पूर्व किराए के मकान से सड़े गले अवस्था में मिले गिरिडीह के युवक राजेश महथा के शव बरामदगी मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक़ राजेश कुमार महथा की पत्नी पूजा कुमारी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पूजा कुमारी ने पूछताछ में बताया कि उसके पति का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध था। वह उसके सामने ही घंटों मोबाइल पर बातचीत करता था। इसी बात से नाराज होकर 15 जुलाई की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने सोए हुए पति के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह बच्चों को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ी, जिसमें खून लगा हुआ है, को बरामद कर लिया है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading