September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गोलमुरी में सड़क हादसे में ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी युवक की मौत

गोलमुरी में सड़क हादसे में ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी युवक की मौत

जमशेदपुर: शुक्रवार रात जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अरमान शेख की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या जेएच 05 3083 अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त अरमान स्कूटी चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया, लेकिन टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में इलाज के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अरमान शेख, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 का रहने वाला था। वह जामा मस्जिद, साकची स्थित ‘सेफ्टी को इंटरप्राइज़ेस’ नामक दुकान में कार्यरत था।

अरमान अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता ने बताया कि वह दुकान से गोलमुरी की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

अरमान की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिवार को अब रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं ।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading