September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एलबीएसएम कॉलेज में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सत्र

एलबीएसएम कॉलेज में इंटरमीडिएट छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सत्र

जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन किया गया। इस ओरिएंटेशन सेशन का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय के वातावरण, शिक्षा पद्धति, अनुशासन तथा आगामी पाठ्यक्रम की जानकारी देना था।

सत्र की शुरुआत प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार झा के प्रेरणादायक उद्गारों से हुई। उन्होंने कहा,”यह ओरिएंटेशन केवल एक परिचय नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है। आप सभी छात्र हमारे महाविद्यालय की गरिमा हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि समय पर सिलेबस को पूरा कीजिए साथ ही मॉडल पेपर व पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए प्रेरित करें। छात्र अपने शिक्षकों से संवाद बनाए रखें – कोई भी संदेह हो, तुरंत पूछें। सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।

कार्यक्रम का संचालन अनिमेष बख्शी ने किया।स्वागत भाषण इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ. जया कच्छप ने वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों, शिक्षकों और छात्रों का आभार प्रकट प्रीति गुप्ता द्वारा किया गया।

इस में डॉ. मौसमी पॉल, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ. विजय प्रकाश, विनोद कुमार, डॉ प्रशांत, शिप्रा बायपाई, नीतू बाला, सीमा कुमारी ,पूजा गुप्ता, ज्योति प्रभा, ममता मिश्रा, रिशिता राय, अजयदीप, लुसी रानी मिश्रा, सुमित्रा सिंकु साथ ही बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading