September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

समस्या है तो अपने अंचल कार्यालय पहुंचे दोपहर एक बजे

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार भू-विवाद सम्बन्धी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक कार्य दिवस के दौरान दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारी द्वारा नागरिकों से सीधी मुलाकात की जा रही है। इस पहल के तहत आज जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 3 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।

अब तक इस व्यवस्था के अंतर्गत कुल 395 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 339 आवेदनों का निष्पादन कर आवेदकों को राहत प्रदान की गई है। शेष 54 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही जारी है।

जिला प्रशासन की यह पहल नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान और प्रशासन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading