September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कार्यालय में हर दिन मिलेगी पेंशन की जानकारी

जमशेदपुर : सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना सहित सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी कार्यालय दिवस में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 02:30 बजे तक नागरिक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

उक्त अवधि के दौरान लाभुकों अथवा इच्छुक व्यक्तियों को योजना संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में ही कार्यालय में संपर्क करें, जिससे कार्य निष्पादन में समुचित व्यवस्था बनी रहे और सभी को समय पर लाभ मिल सके। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा द्वारा नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए इस व्यवस्था के प्रभावी संचालन में भागीदारी की अपील की गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading