September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आग से बचाव को एनएमएल केपीएस व कॉम्बी मिल कंपनी में मॉक ड्रिल

आग से बचाव को एनएमएल केपीएस व कॉम्बी मिल कंपनी में मॉक ड्रिल

जमशेदपुर : अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्कता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, लिट्टी चौक तथा कॉम्बी मिल कंपनी में मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी श्री सुरेंद्र यादव ने छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आपात स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया की जानकारी दी । औद्योगिक परिसरों में अग्नि से संबंधित जोखिमों की पहचान और उनसे बचाव हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू एवं दमकल की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता एवं समय-समय पर आयोजित मॉक ड्रिल न केवल जानमाल की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये नागरिकों को आपदा के समय आत्म-सुरक्षा हेतु सक्षम भी बनाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नियमित मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा ताकि सभी स्तरों पर आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत किया जा सके।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading