वित्तीय अनियमितता को लेकर मनोज गुप्ता के खिलाफ कोर्ट जाएंगे राकेश साहू

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा है कि वे मनोज गुप्ता के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएं। बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में मनोज गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल 2022 को मनोज गुप्ता को निष्क्रियता, 10 से 15 हजार रुपये के गबन और समाज के कार्यों में पारदर्शिता की कमी के चलते संगठन से बहिष्कृत किया गया था।

राकेश साहू ने आरोप लगाया कि मनोज गुप्ता ने रामगढ़ जिले के 2019 के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर जमशेदपुर में नया संगठन बनाकर समाज के लोगों से अवैध रूप से चंदा वसूला। उन्होंने बताया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया ताकि समाज में भ्रम फैले और उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचे।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते तीन वर्षों में मनोज गुप्ता ने करीब 20 से 25 लाख रुपये तक का चंदा वसूलकर उसे अपने निजी कार्यों में खर्च किया। शराब के नशे में गाली-गलौज करने और समाज विरोधी रवैये के चलते उन्हें पहले ही सामाजिक रूप से बहिष्कृत किया जा चुका है।

राकेश साहू ने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर वह सोमवार को अदालत की शरण में जाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे, ताकि समाज के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके और दोषियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंड मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने से विशिष्ट पहचान को मिलेगी मजबूती : नीतीश कुमार

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों, नालंदा का बावन बूटी, गया का पत्थरकट्टी एवं भोजपुर के पीढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक...

अंगुल लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

अंगुल, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल लूटकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस मुठभेड़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत