August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ईवीएम वेयर हाउस की नियमित जांच हो : उपायुक्त

ईवीएम वेयर हाउस की नियमित जांच हो : उपायुक्त

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्था अद्यतन, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में संचालित हों। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी ईवीएम-वीपीपैट सह उप सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading