September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

दलमा में शिव भक्तों से एंट्री फीस का जोरदार विरोध, बताया तुगलकी फरमान

दलमा में शिव भक्तों से एंट्री फीस का जोरदार विरोध, बताया तुगलकी फरमान

जमशेदपुर : दलमा में शिव भक्तों से एंट्री फीस वसूलने को शिव भक्तों ने तुगलकी फरमान बताते हुए कहा है कि भक्तों पर थोपा गया जजिया टैक्स वापस ले सरकार।

श्रावण माह में दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से वन विभाग द्वारा पहली बार एंट्री फीस की वसूली की। इस फैसले को लेकर भाजपा ने तीव्र आपत्ति दर्ज करते हुए इसे सनातन आस्था पर हमला और जबरन जजिया कर थोपने जैसा बताया है।

भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने इस मुद्दे को सबसे पहले ट्विटर पर उठाते हुए वन विभाग के निर्णय को “तुगलकी फरमान” बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से इस अमानवीय आदेश को अविलंब रद्द करने की मांग की है। आनंद के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “सनातनी आस्था पर टैक्स अविलंब समाप्त किया जाए। यह धार्मिक स्वतंत्रता का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि इस आधुनिक युग के जजिया टैक्स को अविलंब समाप्त किया जाये और हिंदू आस्था से खिलवाड़ बंद हो। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को सनातन परंपरा और श्रद्धा से खेलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सरायकेला जिले के उपायुक्त से इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए अविलंब रोक लगाने की मांग की है। दिनेश कुमार ने कहा कि जहां राज्य सरकार देवघर और बासुकीनाथ में करोड़ों रुपये खर्च कर श्रावणी मेले में भक्तों को सुविधा मुहैया करा रही है, वहीं जमशेदपुर डीएफओ शिव भक्तों से एंट्री फीस वसूल रहे हैं।

इस मुद्दे पर हिंदुवादी संगठनों में भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कई हिंदू संगठन इस निर्णय के खिलाफ जल्द ही विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading