September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बिहार चुनाव : केंद्र के निर्णय से निर्धन तबका को वोट के अधिकार से वंचित होना पड़ेगा : सीपीआई

बिहार चुनाव : केंद्र के निर्णय से निर्धन तबका को वोट के अधिकार से वंचित होना पड़ेगा : सीपीआई

जमशेदपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सिंहभूम जिला परिषद की बैठक भुवनेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में साकची कार्यालय में हुई। बैठक में सर्व प्रथम शोक प्रस्ताव पार्टी के दिवंगत नेता वास्ता सोरेन, रामानुज उपाध्याय, पुलवामा में मारे गये लोगों, एवं सीमा पर शहीद जवानों के प्रति 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव अंबुल कुमार ठाकुर ने पूरे राज्य एवं जिला के पार्टी के वर्तमान स्थिति पर साथियो को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का फैसला बिहार चुनाव में जो आया है उससे बड़े तबके के गरीब लोगों को वोट के अधिकार से वंचित होना पड़ेगा। केंद्र सरकार कस सारा खेल प्रायोजित है। अगर झारखंड में इसे लागू करने की कोशिश होगी तो कम्युनिस्ट पार्टी इसका पुरजोर बिरोध करेगी। सीपीआइ का जिला सम्मलेन जमशेदपुर में करने का प्रस्ताव जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने रखा, उसे उपस्थित साथियो ने सर्वसम्मति से पारित किया। सीपीआई का जिला सम्मेलन दिनांक 10 व 11 अगस्त को जमशेदपुर में करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला सम्मेलन के लिए पांच साथियो पर एक डेलिगेट निर्धारित किया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading