September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टफसील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मजदूर की मौत पर हंगामा, शव के साथ धरने पर बैठे जेकेएलएम नेता

टफसील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मजदूर की मौत पर हंगामा, शव के साथ धरने पर बैठे जेकेएलएम नेता

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज तीन स्थित टफसील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम के दौरान स्थायी श्रमिक 47 वर्षीय योगेंद्र गोराई की शनिवार को रहस्यमयी तरीके से मौत हो गयी। हैरानी की बात ये है कि मजदूर की मौत की खबर की सूचना के बाद भी कंपनी के मालिक या प्रबंधन के उच्च अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। उसके बाद मामले की जानकारी परिजनों ने जेकेएलएम नेता प्रेम मार्डी को दी। सूचना मिलते ही प्रेम मार्डी अपनी पूरी टीम के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रेम मार्डी ने बताया कि मृत मजदूर सीनी के रहने वाले हैं। आज सुबह ए शिफ्ट ड्यूटी में आए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कंपनी के साथी कामगारों ने उन्हें ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद प्रबंधन द्वारा मृतक के शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया गया। इस बीच ना तो प्रबंधन की ओर से कोई सामने आया ना ही कंपनी के मालिक ने ही संवेदना प्रकट की। इससे परिजनों में मायूसी है। उन्होंने मृतक के आश्रित को 20 लख रुपए का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं बच्चों के भरण- पोषण की जिम्मेदारी उठाने की मांग की। हालांकि देर रात तक जब कंपनी के मालिक नहीं पहुंचे तब प्रशासनिक अनुरोध पर प्रेम मार्डी ने मृतक़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मृतक के परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो पोस्टमार्टम के बाद शव को पुनः कंपनी गेट पर लाकर रख दिया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। प्रेम मार्डी ने बताया कि विगत तीन- चार वर्षो से कंपनी में प्रबंधन एवं मजदूरों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। मजदूर की मौत कैसे हुई यह भी जांच का विषय है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading