August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

भैरवी नदी का बढ़ा जलस्तर, छिन्नमस्तिका मंदिर के निकास द्वार को किया गया बंद

भैरवी नदी का बढ़ा जलस्तर, छिन्नमस्तिका मंदिर के निकास द्वार को किया गया बंद

रामगढ़ : देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल माँ छिन्नमस्तिका मंदिर स्थित भैरवी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में मंदिर का निकास द्वार जो भैरवी नदी की ओर है उसे बंद कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।

लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामगढ़ जिले में पिछले 48 घंटे से कभी मूसलाधार तो कभी रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। नदियों के जल स्तर में भी काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। यह नजारा देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका मंदिर का है जहां भैरवी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। जल स्तर बढ़ जाने के कारण भैरवी नदी का पानी मंदिर के निकास द्वार के सीढ़ी तक पहुंच गया है जिसके कारण मंदिर के भैरवी नदी के किनारे दोनों गेट को बंद कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही साथ श्रद्धालुओं को नदी के किनारे नहीं जाने की अपील मंदिर न्यास समिति द्वारा लगातार की जा रही है ।

मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुकांत पंडा ने बताया कि कल गुरु पूर्णिमा थी और आज से सावन शरू है। जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है यदि यही हाल रहा तो बलि स्थान तक भी पहुंच जाएगा

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading