भाजमो मानगो नगरपालिका समिति ने किया सुकना बस्ती का दौरा, जनसमस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया

जनता के मुद्दों को हल करने के लिए बीजेएम समिति ने सुकना बस्ती का दौरा किया, कहा कि उच्च होल्डिंग टैक्स संग्रह के बावजूद खराब सुविधाओं के लिए मानगो नगर निगम जिम्मेवार है।

जमशेदपुर: भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने बालिगुमा सुकना बस्ती का दौरा कर जनसमस्याओं को जाना. भाजमो नेता बोले मानगो नगर निगम जनता से वसूल रही भारी भरकम होल्डिंग टैक्स लेकिन जनसुविधा की स्थिति नगण्य.

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में रविवार को मानगो एनएच 33 से सटे बालिगुमा स्थित सुकना बस्ती का दौरा कर सम्पर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया. भाजमो नेताओं ने टूटी हुई सड़क, बिजली के जर्जर पोल, नाली में जल निकासी सहित अन्य जनसमस्याओं की जानकारी हासिल की. दौरे के क्रम में भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए और उन्होनें जनता से सीधा संवाद किया.

लोगों ने बताया की बिजली, पानी की समस्या के साथ ही सड़क, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय से संबंधित समस्याएँ भी क्षेत्र में व्याप्त है, जिससे आम जनता को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. भाजमो नेताओं ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया जल्द ही सभी समस्याओं से मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और तत्काल समाधान करने की मांग की जाएगी.

भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की मानगो की गरीब और मध्यम आय वर्गीय जनता से मानगो नगर निगम मोटी रकम होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूल रही है लेकिन नागरिक सुविधा बहाल करने में नगर निगम के अधिकारी पूणतः विफल है जिसका परिणाम है की मानगो की जनता आज त्राहीमाम कर रही है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि यदि नगर निगम मानगो की जनसमस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं करती है तो भाजमो मजबूरन मानगो नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठेगी.

जनता के मुद्दों को हल करने के लिए बीजेएम समिति ने सुकना बस्ती का दौरा किया, कहा कि उच्च होल्डिंग टैक्स संग्रह के बावजूद खराब सुविधाओं के लिए मानगो नगर निगम जिम्मेवार है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

बकाया वेतन भुगतान की मांग पर JARDCL प्रबंधन के खिलाफ सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कांड्रा टोल बंद करने की चेतावनी

गम्हरिया। सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल (JARDCL) के सफाईकर्मियों द्वारा बकाया वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल गुरुवार को दूसरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत