September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

 Jamshedpur H3N2 virus: जमशेदपुर में भी इनफ्लुएंजा वायरस एच3 एन2 की दस्तक, एक केस की पुष्टि, 22 का सैंपल भेजा गया जांच को

 Jamshedpur H3N2 virus: जमशेदपुर में भी इनफ्लुएंजा वायरस एच3 एन2 की दस्तक, एक केस की पुष्टि, 22 का सैंपल भेजा गया जांच को

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में भी इनफ्लुएंजा वायरस एच3एन2 ने दस्तक दे दी है. साकची की रहने वाली एक 68 वर्ष की महिला इससे संक्रमित पाई गई है जिसे टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है.

जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने मरीज के मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि संभावित लक्षण वाले अब तक 22 मरीजों का सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी डिपार्टमेंट को भेजा गया था, जिसमें एक महिला मरीज में उक्त वायरस की पुष्टि हुई है.

 जमशेदपुर में एच3एन2 का पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट हो गया है. सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. सिविल सर्जन ने कहा कि जिले के सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों को उक्त वायरस के संभावित लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह वायरस कोई नया नहीं है. पहले भी शहर में मरीज मिलते रहे हैं. इसके प्रारंभिक लक्षण सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, बुखार आदि है. ऐसे लक्षण वाले लोगों को संक्रमण नहीं फैले इसके लिए सावधान रहना चाहिए.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading